पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े 10 रोचक तथ्य

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर 1902 में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में जाट किसान परिवार में हुआ था।

उन्होंने 1923 में ग्रेजुएशन, 1925 में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। आगरा यूनिवर्सिटी से उन्होंने लॉ की पढ़ाई पूरी कर 1928 में वकालत शुरू की।

1930 में गांधीजी के सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल हुए और हिंडन नदी में नमक बनाया।

3 अप्रैल 1967 से 17 अप्रैल 1968 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। दोबारा 17 फरवरी 1970 में मुख्यमंत्री बने।

1979 में वित्त मंत्री और उप-प्रधानमंत्री रहे। इस दौरान राष्ट्रीय कृषि व ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना की।

28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक वे देश के प्रधानमंत्री रहे। हालांकि, इस दौरान वे कभी भी संसद नहीं गए।

उन्होंने जनता दल की स्थापना की। इसी जनता दल से बाद में बीजू जनता दल, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्युलर) और उनके बेटे अजीत सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल बने।

चौधरी चरण सिंह अच्छे राइटर थे और अंग्रेजी पर उनकी अच्छी पकड़ थी।

उन्होंने 'एबॉलिशन ऑफ जमींदारी', 'लीजेंड प्रोपराइटरशिप' और 'इंडियाज पॉवर्टी एंड इट्स सॉल्यूशंस' किताबें भी लिखीं।

29 मई 1987 को उनका निधन हो गया।

Thanks For Reading

Next: अयोध्या धाम के राम मंदिर के लिए भेजे गए 10 अनूठे उपहार