पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव के जीवन से जुड़े 10 रोचक तथ्य

पीवी नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था।

उन्होंने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी, मुंबई यूनिवर्सिटी और नागपुर विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई की।

आंध्र प्रदेश से उन्होंने अपना राजनीतिक करियर शुरू किया। वे 1957 से 1977 तक आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे।

वे आंध्र प्रदेश सरकार में 1962 से 64 तक कानून एवं सूचना मंत्री, 1964 से 67 तक कानून मंत्री, 1967 में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री और 1968 से 1971 तक शिक्षा मंत्री रहे।

वे 1971 से 73 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

20 जून 1991 से 16 मई 1996 तक वे देश के 9वें प्रधानमंत्री रहे।

नरसिम्हाराव हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, उर्दू, मराठी, गुजराती, उड़िया, अरबी, फारसी, स्पेनिश, बंगाली, फ्रेंच, जर्मन, ग्रीक और लैटिन (18) भाषाएं जानते थे।

1977 से 84 तक लोकसभा के सदस्य रहे। दिसंबर 1984 में रामटेक से आठवीं लोकसभा के लिए चुने गए।

14 जनवरी 1980 से 18 जुलाई 1984 तक विदेश मंत्री, 19 जुलाई 1984 से 31 दिसंबर 1984 तक गृह मंत्री और 31 दिसंबर 1984 से 25 सितंबर 1985 तक रक्षा मंत्री रहे।

23 दिसंबर 2004 को उनका निधन हो गया।

Thanks For Reading

Next:पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन से जुड़े 10 रोचक तथ्य